फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: श्राइन बोर्ड ने लंगर के लिए 25 मार्च तक मांगे आवेदन, यात्रा की तारीख जल्द घोषित करेगा बोर्ड

Sun, 22 Mar 2026 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग और आधार शिविरों में लंगर लगाने के लिए संगठनों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 25 मार्च शाम पांच बजे तक का समय तय किया है। यात्रा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा-2026 की तैयारियां रफ्तार पकड़ने लगी हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग और आधार शिविरों में लंगर लगाने के लिए संगठनों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 25 मार्च शाम पांच बजे तक का समय तय किया है। यात्रा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक संगठन अपने आधिकारिक लेटरहेड पर आवेदन प्रस्तुत करेंगे। इन पर अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे। आवेदन के साथ संगठन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना भी जरूरी होगा। इनमें संगठन का नाम, पंजीकरण विवरण (सोसायटी/ट्रस्ट), लंगर संचालन का अनुभव, पूर्व यात्राओं में दी गई सेवाओं का विवरण तथा प्रस्तावित स्वयंसेवकों/सेवादारों की संख्या शामिल होनी चाहिए।

चयनित संगठनों को यात्रा के दौरान लागू नियमों और शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा जिन्हें बोर्ड समय-समय पर निर्धारित करेगा। बता दें कि श्री अमरनाथ यात्रा देश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक है जिसमें हर वर्ष लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं और लंगर सेवाएं इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन


सिर्फ sasbjk20@gmail.com पर कर सकेंगे आवेदन
श्राइन बोर्ड ने कहा कि आवेदन केवल ईमेल sasbjk20@gmail.com पर ही भेज सकेंगे। स्पष्ट किया कि बोर्ड किसी भी आवेदन को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार रखता है। इसके लिए कारण बताना आवश्यक नहीं होगा। बोर्ड का निर्णय अंतिम और सभी आवेदकों पर बाध्यकारी होगा। किसी भी प्रकार के पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें