फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: कठुआ के शिव भक्तों को मिला सुनहरा अवसर, पूर्ण रूप विराजमान बाबा बफार्नी के लिए दर्शन

Wed, 26 Jun 2024 05:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रा से पहले ही कई भक्त दर्शनों के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। कठुआ से ऐसे ही नौ भक्तों ने मंगलवार को पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ धाम पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 जून से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा से पहले ही कई भक्त दर्शनों के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। कठुआ से ऐसे ही नौ भक्तों ने मंगलवार को पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए। दर्शन कर लौटे दीपक गुप्ता ने बताया कि उन्हें प्रथम दर्शन का अवसर मिला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, पवित्र गुफा में इस बार पूर्ण आकार में बाबा भक्तों को दर्शन देने के लिए विराजमान हैं। पवित्र गुफा के आस-पास की पहाड़ियां अब भी बर्फ से लकदक हैं। यह उनके लिए एक सपने के पूरा होने जैसा है।

बालटाल और पहलगाम रूट से श्री अमरनाथ जाने वाले भक्तों के लिए लंगर से लेकर अन्य इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। बीआरओ की ओर से सड़क भी तैयार कर ली गई है। लिहाजा सुरक्षाबलों के साथ-साथ प्रशासनिक इंतजाम के वाहन अब गुफा के काफी नजदीक तक पहुंचना शुरू हो गए हैं। दर्शन करने गए अन्य भक्तों में मनुज केसर, विशाल केरनी ने भी अपने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों के लिए कठुआ जिले में पहला लंगर हुआ शुरू

अमरनाथ यात्रियों के लिए हाईवे के किनारे लंगर सेवा की शुरुआत हो गई है। इन यात्रियों के लिए कठुआ के हीरानगर उपमंडल में पहले लंगर का शुभारंभ मेला मोड़ के नजदीक श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में हुआ। जिसका उद्घाटन पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने किया। लंगर में यात्रियों के लिए चाय, नाश्ते, दोपहर और रात के खाने व्यवस्था की गई है। 

इस मौके पर पूर्व एमएलसी ने कहा अमरनाथ यात्रियों की सेवा में हाईवे पर विभिन्न जगहों पर लंगर की व्यवस्था विभिन्न संस्थाओं द्वारा की जाती है। आम लोगों के सहयोग से यह कार्य पूरे होते हैं। शिव भक्तों की सेवा में लगाए गए इस तरह के लंगर भी शिव की सेवा है।

उन्होंने कहा इस लंगर में यात्रियों के लिए खानपान की पूरी व्यवस्था की गई है। उम्मीद करते हैं कि इस बार बड़ी संख्या में भोले के भक्त अमरनाथ यात्रा करेंगे और हम भी उनकी सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मंदिर के महंत इंद्र दास त्यागी ने कहा पूर्व एमएलसी और उनके साथ जुड़े अन्य लोगों के सहयोग से ही यह लंगर चलता है। लंगर 24 घंटे यात्रियों के लिए खुला है कभी भी वह यहां आकर भोजन कर सकते हैं और चाहे तो आराम भी।

इस मौके पर महामंडलेश्वर महंत गोपाल दास, महंत सुभाष शाह, विनोद मिश्रा, रत्ना देवी मिश्रा, अश्वनी कुमार, राधे श्याम, अशोक कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें