फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : पुलिस ने डॉग स्कवायड के साथ हाईवे को खंगाला, आधार शिविरों पर कड़ी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसएसपी ने घगवाल के टपयाल से बाड़ी ब्रह्माणा तक सुरक्षा प्रबंध जांचे
विज्ञापन

-पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी-नालों पर बीएसएफ व पुलिस तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने हाईवे समेत आधार शिविरों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। पुलिस और सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने सोमवार को पुलिस दल के साथ घगवाल के टपयाल से लेकर बाड़ी ब्रह्माणा तक सुरक्षा प्रबंधों को जांचा। खोजी कुत्तों के साथ घगवाल से सांबा तक क्षेत्र में हाईवे को खंगाला गया।

एसएसपी वरिंद्र मन्हास ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जिले में सुरक्षा प्रबंधों को जांचा गया है। पुलिस जवान खोजी कुत्तों के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं। सांबा सेक्टर से भारत-पाकिस्तान सीमा नजदीक है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जवानों को अलर्ट पर रखा गया है। पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी-नालों पर बीएसएफ और पुलिस के जवान दिन-रात तैनात हैं। संपर्क मार्गों पर भी बीएसएफ व पुलिस निगरानी कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार कमी नहीं छोड़ी जा रही है। हाईवे पर आधार शिविरों के साथ लंगरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों के कुछ वाहन पुलिस सुरक्षा में जम्मू रवाना

जिला प्रशासन के अनुसार, सोनवार को दोपहर बाद तीर्थयात्रियों के कुछ वाहन पुलिस सुरक्षा में जम्मू के लिए रवाना किए गए। जिले में तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए 25 आधार शिविर बनाए गए हैं। इनमें आठ हजार यात्री ठहर सकेंगे। सीसीटीवी कैमरे और एसी लगाए गए हैं। बिजली व पानी की सुविधाएं उपलब्ध कर दी गई हैं। खाने का पूरा प्रबंध किया गया है। लंगर लगाए गए हैं।
विज्ञापन



तीर्थयात्रियों के स्वागत की तैयारियां पूरी
जिले में तीर्थयात्रियों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। घगवाल के नृसिंह मंदिर, नोनाथ आश्रम, चीची देवी मंदिर और बाबा सिद्ध गोरिया मंदिर प्रमुख आधार शिविर हैं। जम्मू में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उन्हें सांबा में ठहराया जाएगा। बिजली, पानी, खाने आदि का प्रबंध किया गया है। बिजली की सुचारु व्यवस्था के लिए जेनरेटर सेट रखे गए हैं।

राजेश शर्मा, उपायुक्त सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें