फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पंजीकरण की तैयारियां पूरी, सभी राज्यों में होगा पंजीकरण

Sun, 26 Feb 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बाबा बर्फानी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में आगामी 29 जून (स्कंदषष्ठी) से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2017 के यात्री पंजीकरण की तैयारियां लगभग मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन


देशभर के केंद्र शासित और दूसरे राज्यों में जेएंडके, पीएनबी और येस बैंक की 433 शाखाओं में पहली मार्च से पारंपरिक पहलगाम और बालटाल यात्रा रूट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। सुरक्षा कारणों से प्रत्येक दिन का यात्री पंजीकरण अलग कलर कोडिंग में होगा। पंजीकृत यात्रियों को ही यात्रा की इजाजत दी जाएगी। 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी के अनुसार श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) 7 अगस्त, 2017 तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए गत 10 फरवरी से श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा तय किए गए चिकित्सा केंद्रों में मान्यता प्राप्त डाक्टरों की ओर से जारी किए गए कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (सीएचसी) ही लिए जाएंगे।
विज्ञापन


संबंधित बैंक शाखाओं में पंजीकरण के दौरान सारे नियमों पर गंभीरता से काम किया जाएगा। नकली स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लाने वाले यात्रियों पर सख्ती की जाएगी। असेस कंट्रोल गेट (बालटाल और चंदनबाड़ी) पर पुलिस कर्मियों द्वारा यात्रियों के दिन के हिसाब से कलर कोडिंग पंजीकरण कार्ड की जांच की जाएगी। इसमें संबंधित कलर कोडिंग और दिन के मुताबिक ही यात्रियों को यात्रा की इजाजत दी जाएगी।

यात्रियों को सभी यात्रा संबंधी औपचारिकताएं पूरी करना अनिवार्य है। यात्रा अवधि के दौरान पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 श्रद्धालुओं के अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर सेवा से अलग से श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी। वर्ष 2016 में 2.20 लाख यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी दी थी। वर्ष 2011 में 6.36 लाख (आल टाइम रिकार्ड) शिव भक्त पवित्र गुफा तक पहुंचे थे। 
विज्ञापन

पंजीकरण को ये लोग योग्य नहीं

अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
13 वर्ष से कम और 75 साल से अधिक आयु वालों को यात्रा की इजाजत नहीं
छह माह की गर्भवती महिला का पंजीकरण नहीं किया जाएगा
पूर्ण स्वास्थ्य प्रमाणपत्र पर ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी

हेलीकाप्टर टिकट ही यात्री पंजीकरण कार्ड
अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा लेने वाले यात्रियों को एडवांस पंजीकरण करवाने की जरूरत नहीं है। उनकी हेलीकाप्टर टिकट को ही यात्री पंजीकरण कार्ड माना जाएगा, लेकिन इसके लिए उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। यात्रा संबंधी सभी जानकारियों को श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें