संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। महाजन सभा जम्मू के हॉल में 28 जून से अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर लगाया जाएगा। यह लंगर तब तक चलता रहेगा जब तक जब तक अमरनाथ यात्रा चलेगी। इसमें डोगरी व्यंजनों को परोसने के साथ इनका महत्व बताया जाएगा।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता में पंजाब के मुकेरियां से विधायक एवं अखिल महाजन शिरोमणि सभा के प्रधान जंगी लाल महाजन ने कहा कि कि यह लंगर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर लगाया जा रहा है। इस सेवा सरकार भी सहायता करती है। जम्मू सेंट्रल महाजन सभा के पदाधिकारी यशपाल गुप्ता ने बताया कि लंगर सुबह और दोपहर को खिलाया जाएगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा। इसमें मिष्ठान, दो सब्जी व प्रसाद बांटा जाएगा। यहां पर यात्री शाम तक रह सकेंगे। यहां पंजीकरण काउंटर भी जल्द खोला जाएगा। जो यात्री रात को सभा में रुकने के इच्छुक होंगे उनके लिए तैयारियां की जाएंगी। प्रधान रामेश गुप्ता ने बताया कि लंगर 62 दिन तक चलता रहेगा। इसका सारा खर्च महाजन सभा खुद उठाएगी।