फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: दिल का दौरा पड़ने से अनंतनाग में श्रद्धालु की मौत, यात्रा के दौरान बढ़ गया था शुगर लेवल

Fri, 10 Jul 2026 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डॉक्टरों उनको अनंतनाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन वहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
अनंतनाग क्षेत्र से गुजरते समय अचानक उन्होंने बेचैनी और सीने में तेज दर्द की शिकायत की। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ रहे रामबन जिले के बनिहाल निवासी कृष्ण ठाकुर (63) तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों उनको अनंतनाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन वहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


कृष्ण ठाकुर अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए निकले थे। अनंतनाग क्षेत्र से गुजरते समय अचानक उन्होंने बेचैनी और सीने में तेज दर्द की शिकायत की। सह-यात्रियों और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों व स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से उन्हें तुरंत पास के उप-जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से अनंतनाग मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें