फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी का आकार घटा: शिव भक्तों में जोश बरकरार, तेरह हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए हिमलिंग के दर्शन

Wed, 20 Jul 2022 02:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मंगलवार को पवित्र गुफा में 13,226 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी। इसके साथ बाबा बर्फानी का दर्शनार्थी आंकड़ा 2.12 लाख पहुंच गया है। 
विज्ञापन
बर्फानी बाबा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा के आगे बढ़ने के साथ पवित्र गुफा में प्राकृतिक शिवलिंग का आकार भले ही कम हुआ है, लेकिन शिव भक्तों के उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं आई है। देशभर से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को पवित्र गुफा में 13,226 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी। इसके साथ बाबा बर्फानी का दर्शनार्थी आंकड़ा 2.12 लाख पहुंच गया है। 

विज्ञापन


पवित्र गुफा के पास शारीरिक समस्याओं के कारण एक यात्री की मौत हुई है। यात्रियों के आवागमन से जम्मू समेत यात्रा रूट पर पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है। इस बीच मंगलवार को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 4,898 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ, जो शाम तक बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों तक पहुंच गया था। अभी तक मौसम ने यात्रियों का साथ दिया है। 

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बालटाल रूट के लिए 1836 यात्रियों को भेजा गया। इसमें 1,178 पुरुष, 609 महिलाएं, 11 बच्चे, 21 साधु और 17 साध्वी शामिल हैं। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 3,062 श्रद्धालुओं का जत्था भेजा गया। इसमें 2,238 पुरुष, 669 महिलाएं, 19 बच्चे, 96 साधु और 40 साध्वी शामिल रहे।
विज्ञापन


जम्मू के वैष्णवी धाम, पंचायत भवन रेलवे स्टेशन और महाजन हाल शालामार में तत्काल पंजीकरण के लिए यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है। आधार शिविर से ही कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रियों को भेजा जा रहा है। इसके अलावा अग्रिम यात्री पंजीकरण करवाने वाले यात्री सीधे ही बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों तक पहुंचकर पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। तीर्थ यात्रियों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। हालांकि अगले 48 घंटे में जम्मू और कश्मीर के कुछ स्थानों पर यात्रा रूट पर बारिश हो सकती है। मौसम के मुताबिक ही यात्रा को आगे छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें