फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमरनाथ यात्राः 57 अधिकारी कैंप निदेशक व अतिरिक्त कैंप निदेशक बने

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिकारियों में 36 जेकेएएस अफसर भी शामिल, श्राइन बोर्ड यात्रा के सुचारू संचालन के लिए करेगा तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इस वर्ष 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 36 सहित कुल 57 अधिकारियों को कैंप निदेशक व अतिरिक्त कैंप निदेशक बनाया गया है। ये सभी अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधीन विभिन्न यात्रा रूटों पर अपनी सेवाएं देंगे।
इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। बोर्ड जरूरत के आधार पर इन अधिकारियों की यात्रा ट्रैक पर तैनाती करेगा। इन अधिकारियों का वेतन उनके मूल विभागों से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी एक आदेश में कैंप निदेशक व अतिरिक्त कैंप निदेशकों में विशेष सचिव राहत, पुनर्वास व पुनर्निर्माण विभाग विकास गुप्ता, रजिस्ट्रार जिला उधमपुर गुरविंदर जीत सिंह, विशेष सचिव श्रम विभाग पवन कुमार, रजिस्ट्रार जेएंडके विशेष ट्रिब्युनल राकेश कुमार, विशेष सचिव वित्त विभाग कुलदीप कृष्ण सिद्धा, अतिरिक्त सचिव पर्यटन विभाग सचिन देव सिंह, संयुक्त निदेशक फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी जम्मू गुरमुख सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम जम्मू कृष्ण लाल, अतिरिक्त सचिव आवास व शहरी विकास विभाग हरबंस लाल शामिल हैं। इसके अलावा सचिव जेएंडके सेवा चयन बोर्ड सचिन जंबाल, अतिरिक्त सचिव विद्युत विकास विभाग जगदीश सिंह, उपायुक्त राज्य कर जम्मू (उत्तर) हेडक्वार्टर उधमपुर अनिल कुमार चंदेल, अतिरिक्त सचिव संस्कृति विभाग विश्वजीत, संयुक्त रजिस्ट्रार, सहकारिता (विशेष) जम्मू सुरेंद्र पाल शर्मा, प्रोग्राम आफिसर आईसीडीएस प्रोजेक्ट किश्तवाड़ ऋषि कुमार शर्मा, जनरल मैनेजर डीआईसी उधमपुर कुलराज सिंह, सचिव जम्मू विकास प्राधिकरण साहिल जंडियाल, उप सचिव श्रम विभाग संजीव वर्मा, उप सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग धर्म पाल, सहायक आयुक्त राज्य कर विभाग अभिषेक चंद्र वैद्य, जेकेएएस ओएसडी मिशन यूथ जेएंडके अश्विनी हंसा, जेकेएएस सौरभ शर्मा, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जेकेएएस केवल कृष्ण शर्मा, सचिव सूचना विभाग जेकेएएस अमित सिंह, ईटीओ उन्मूलन विंग जम्मू जेकेएएस वीरेंद्र कुमार के अलावा अन्य अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


आधार शिविर भगवती नगर में तैयारियां तेज
जम्मू। आधार शिविर भगवती नगर मेंअमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। शिविर में रंग रोगन और दूसरे कार्य शुरू कर दिए गए हैं। एक नए शेड का निर्माण किया जा रहा है। यात्रा के दौरान यहां करीब दो हजार श्रद्धालुओं को ठहराने की व्यवस्था रहती है। इसी शिविर से दैनिक आधार पर यात्रियों का जत्था रवाना किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें