फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महेशपुरा में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रेडक्राॅस भवन महेशपुरा चौक के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। इसमें हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के शरीर पर चोटें के निशान भी है। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना है। फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सुबूत एकत्रित किए हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की जांच आरंभ होगी। मृतक युवक के परिजनों से भी पूछताछ की गई है। युवक की पहचान रोशन लाल निवासी मकवाल मढ़ के रूप में हुई है। लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद बख्शी नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें