फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : दूसरे दिन 10467 भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा के लिए बाबा बर्फानी के भक्तों में जबरस्त उत्साह है। रविवार को दूसरे दिन 10,467 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। दो दिन में 18326 भक्तों ने शीश नवाया है। रविवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


जत्थे में 4903 तीर्थयात्री विभिन्न वाहनों से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुए।

तीर्थयात्रा के लिए अब तक 3.5 लाख से अधिक लोगों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। 30 जून को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद से अब तक कुल 12,807 तीर्थयात्री पवित्र गुफा की तरफ बढ़ चुके हैं। आधार शिविर भगवती नगर के पंजीकरण अफसरों ने बताया, रविवार को बालटाल के लिए 2,346 तीर्थयात्री 131 वाहनों के काफिले के रूप में रवाना हुए।

बोडपाथर के पास गिरने से चोटिल महिला को किया रेस्क्यू


दिल्ली की रहने वाली एक अमरनाथ यात्री 10 हजार फीट की ऊंचाई वाले गांदरबल जिले के बालटाल मार्ग पर बोडपाथर के पास गिरने से चोटिल हो गई। आपातकालीन सूचना पर असम राइफल्स के चिकित्सा दल ने महिला को प्राथमिक सहायता दी। भारतीय सेना की चिकित्सा टीम ने उसे कंगन ट्रॉमा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत स्थित है। उसे आगे के इलाज के लिए स्किम्स (सौरा) रेफर किया गया है।
विज्ञापन

-

लखनपुर में फिर आठ पंजीकरण मिले फर्जी
लखनपुर । स्थानीय जांच केंद्र में रविवार को आठ यात्रियों के पंजीकरण फिर फर्जी पाए गए। शनिवार को भी यहां 91 मामले फर्जी मिले थे। सभी ने दिल्ली के शहादरा क्षेत्र के अलग-अलग एजेंट से पंजीकरण करवाया था। वहीं फर्जी पंजीकरण मामले में जम्मू की त्रिकुटानगर पुलिस दिल्ली से तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। आरोपियों से पूछताछ चल रही ताकि यात्रियों से होने वाली इस ठीग को रोका जा सके। यात्रा के नोडल अफसर रंजीत सिंह ने बताया कि जिन यात्रियों के साथ पंजीकरण के नाम पर ठगी हुई है उनको पुनः पंजीकरण के लिए जम्मू रवाना कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें