फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 5.10 लाख भक्त कर चुके बाबा के दर्शन: जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालु सीधे पहुंच रहे बालटाल

Sat, 10 Aug 2024 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सूत्रों के अनुसार यात्रियों की संख्या में भारी कमी को देखते हुए जम्मू से जत्थे को अब नहीं भेजा जाएगा। जत्थे के साथ सुरक्षाबलों की कानवाई व अन्य प्रबंधों पर भारी खर्च होता है। 
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रियों की कमी को देखते हुए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से जत्थे को रोक दिया गया है। शनिवार को भी आधार शिविर से कोई जत्था नहीं भेजा गया। आखिरी पड़ाव में चल रही यात्रा में श्रद्धालु सीधे ही बालटाल रूट के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच शनिवार को 1608 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन किए। इसके साथ यह आंकड़ा 510570 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यात्रियों की संख्या में भारी कमी को देखते हुए जम्मू से जत्थे को अब नहीं भेजा जाएगा। जत्थे के साथ सुरक्षाबलों की कानवाई व अन्य प्रबंधों पर भारी खर्च होता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। स्वतंत्रता दिवस पर भी सुरक्षा कारणों से 14 और 15 अगस्त को अमरनाथ यात्रा स्थगित रहती है। यात्रा की समाप्ति की निर्धारित तिथि 19 अगस्त की है। इस साल रिकॉर्ड यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें