फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: पहली बार पुलिस एस्कार्ट में लाए जा रहे लंगर वाहन, स्टिकी बम व आतंकी हमलों की आशंका पर सुरक्षा कड़ी

Mon, 20 Jun 2022 03:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

लंगर वाहनों को बाईपास अथवा शार्टकट रूट से आवाजाही करने की अनुमति नहीं होगी। केवल निर्धारित रूट से ही वाहन लाए व ले जाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा के लंगर वाहन जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करते ही पुलिस एस्कार्ट के साथ आगे बढ़ेंगे। पहली बार लंगर वाहनों को लखनपुर से एस्कार्ट के साथ जम्मू तक लाने की व्यवस्था रविवार से शुरू हो गई। लंगर वाहनों को बाईपास अथवा शार्टकट रूट से आवाजाही करने की अनुमति नहीं होगी। केवल निर्धारित रूट से ही वाहन लाए व ले जाए जा सकेंगे। स्टिकी बम और आतंकी हमलों के खतरे को देखते हुए भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे तमाम रूटों पर सुरक्षा जांच नाके एक्टिव किए जा रहे हैं। दूध, सब्जी सहित अन्य रोजमर्रा जरूरत की सप्लाई से जुड़े वाहनों को मालिकों से कहा गया है कि वे अंधेरे में सीमावर्ती क्षेत्र में आवाजाही न करें।

विज्ञापन


कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर हाईवे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त सुनिश्चित किए गए हैं। मंगलवार से सुरक्षाबल की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी जाएगी। इसके बाद यात्रा अवधि तक सीमा पर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सीमावर्ती इलाकों से आने वाले सभी रूट सील कर दिए जाएंगे।

एस्कार्ट के लिए जम्मू से लखनपुर आएंगे वाहन
सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस बार विशेष व्यवस्था की गई है। लंगर वाहनों को एस्कार्ट करने के लिए जम्मू से वाहन लखनपुर भेजे जा रहे हैं। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों को आगे ले जाया जा रहा है। 
विज्ञापन


स्टार्ट करने से पहले वाहन जांच लें
पुलिस की ओर से जिले में आम लोगों की सुरक्षा के लिए अपने वाहनों को स्टार्ट करने से पहले जांचने के लिए हिदायत दी गई है। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने कहा कि पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। स्टिकी बम के खतरे को देखते हुए लोगों को घरों के बाहर पार्क किए गए वाहनों को स्टार्ट करने से पहले जांचने के लिए कहा गया है। बस चालकों को भी हिदायत दी गई है।

पुलिस की ओर से हाईवे पर हर पांच किलोमीटर पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किए गए हैं। लोग अंजान व्यक्तियों और अंजान वस्तुओं की फौरी जानकारी पीसीआर को दे सकते हैं। बताया कि यात्रा के मद्देनजर बार्डर ग्रिड भी मजबूत किया जा रहा है। हाईवे पर क्यूआरटी तैनात की गई हैं। हाईवे के रास्ते ही वाहनों को जम्मू जाने की इजाजत दी जाएगी। कीड़ियां गंडियाल या दियालाचक के रास्ते भक्तों के वाहन आगे नहीं बढ़ पाएंगे। ऐसे में उन्हें अपनी यात्रा हाईवे से ही सुनिश्चित करनी होगी, जहां सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें