फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: आस्था और रोमांच की यात्रा के लिए आतुर बाबा बर्फानी के भक्त, दो लाख ने किए दर्शन

Mon, 08 Jul 2024 06:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को 5,800 से अधिक तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए। वहीं, बालटाल और पहलगाम से एक और जत्था पवित्र गुफा की ओर बढ़ा।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर से बाबा बर्फानी के भक्त जम्मू कश्मीर पहुंच रहे हैं। अब तक दो लाख के करीब भक्तों ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन कर लिए हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, 5,800 से अधिक तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


वहीं, बालटाल और पहलगाम से एक और जत्था पवित्र गुफा की ओर बढ़ा। 52 दिवसीय यात्रा औपचारिक रूप से 29 जून को कश्मीर के दो बेस कैंपों से शुरू हुई। यात्रा 19 अगस्त तक जारी रहेगी। पिछले साल 4.5 लाख से  ज्यादा तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इस बार इस आंकड़े के टूटने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ कर्मियों की सुरक्षा में, 5,803 तीर्थयात्रियों का 11वां जत्था सुबह करीब 3 बजे 218 वाहनों में बालटाल और पालगाम के आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां 3,941 तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग को चुना, वहीं बाकी ने छोटे लेकिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना। इसके साथ, कुल 62,265 तीर्थयात्री 28 जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पहले जत्थे को रवाना करने के बाद से घाटी के लिए जम्मू आधार शिविर से रवाना हो चुके हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : अभिषेक बड़ू
अमरनाथ यात्रियों से शहर के बाजार हुए गुलजार, जमकर कर रहे खरीदारी

अमरनाथ यात्रियों से शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। इन दिनों बाजारों और पार्कों में रौनक है। पहले की अपेक्षा खरीददारी में भी इजाफा हुआ है।

शहर के रेलवे स्टेशन स्थित बाजार, पनामा चौक, पुराना शहर, बस स्टैंड, गांधी नगर, शास्त्री नगर, कैनाल रोड सहित अन्य बाजारों में रौनक है। रविवार को यात्री रघुनाथ मंदिर, बावे वाली मंदिर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में भी पहुंचे। ऐसे में मंदिरों में भी खूब भीड़ रही।

तमिलनाडु से अमरनाथ यात्रा पर आए साधु योगेश्वर, सोमलता, मधु ने बताया कि बाजारों में खाली समय में घूमने का आनंद ले रहे हैं। साथ ही जरूरी सामान भी खरीद रहे हैं। यहां आकर अच्छा लगा है। आशा है कि जल्द बाबा बर्फानी के दर्शन हों और वे घरों को लौटें। इसी तरह सोमपाल और महेंद्र निवासी पटियाला ने कहा कि वह भगवती नगर में ठहरे हैं। खाली समय में जम्मू शहर के बाजारों में घूम रहे हैं। खरीदारी भी कर रहे हैं। यहां आकर अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें