फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: प्रशासन तीर्थ यात्रियों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध, डीसी अनंतनाग ने दिए ये निर्देश

Thu, 13 Apr 2023 03:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बीआरओ के प्रतिनिधि ने कहा कि 200 से अधिक मजदूर मशीनरी के अलावा मार्ग को साफ करने के लिए काम पर हैं। इसके अलावा पवित्र गुफा के रास्ते से बर्फ हटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
Amarnath Yatra (File) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंतनाग उपायुक्त (डीसी) डॉ. बशारत कयूम ने अपने कार्यालय में श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई। इस दौरान सीईओ पहलगाम ने पीडीए की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। डीसी ने कहा कि प्रशासन तीर्थ यात्रियों को हरसंभव सहायता और सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गति में तेजी लाने और यात्रा शुरू होने से पहले उन्हें पूरा करने का निर्देश दिया। एसई आरएंडबी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले 4.5 किमी का मैकडामाइज किया जाएगा। एलस्टॉप से चंदनवाड़ी तक सड़क की पैचिंग के अलावा, एसई ने कहा कि विभिन्न संवेदनशील स्थानों जैसे मोवर, बेताब वैली आदि में क्रैश बैरियर लगाने की योजना है। 

बीआरओ के प्रतिनिधि ने कहा कि 200 से अधिक मजदूर मशीनरी के अलावा मार्ग को साफ करने के लिए काम पर हैं। इसके अलावा पवित्र गुफा के रास्ते में बर्फ हटाने का काम चल रहा है। इसे समय सीमा से पहले साफ कर दिया जाएगा। डीसी ने बीआरओ अधिकारियों को 20 मई तक रूट की क्लीयरेंस और अन्य कार्यों को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया और उन्हें साप्ताहिक अपडेट के लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कार्य और नाला चौड़ीकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीसी (ए), सीईओ पीडीए, एसडीएम पहलगाम, एसई आर एंड बी, एक्सईएन आर एंड बी, और बीआरओ, एडी टूरिज्म पहलगाम, ईओ एमसी पहलगाम, एई फ्लड और अन्य संबंधित अधिकारियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

डीसी ने सामूहिक प्रार्थना के सुचारू संचालन के लिए धर्मस्थलों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के भी निर्देश दिए। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को मुख्य सभा स्थलों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पैरामेडिकल स्टाफ, क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस और दवाओं के साथ चिकित्सा शिविर लगाने का निर्देश दिया। अग्निशमन और आपातकालीन विभाग को किसी भी घटना की स्थिति में घाटी में 24×7 सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया गया था। 

डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बडगाम में बैसाखी, शब-ए-कद्र, जमात-उल-विदा और ईद-उल-फितर की बड़ी सभाओं के सफल और परेशानी मुक्त समापन के लिए अतिरिक्त जोश, उत्साह और समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें