अमरनाथ यात्रियों के लिए बीएसएनएल ने भी खास प्लान तैयार किया है। पहलगाम और बालटाल मार्ग से होते हुए पवित्र गुफा तक यात्रियों को दूरसंचार की सुविधा देने के लिए 230 रुपये में यात्रा सिम मुहैया करवाएगा।
इसमें स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) और प्लान वाउचर की लागत सहित 20 हजार सेकंड फ्री टॉक टाइम और 1.5 जीबी फ्री डेटा मिलेगा। इस सिम की वैधता दस दिन होगी।
बीएसएनएल प्री लोडेड यात्रा सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए वैध दस्तावेजों जैसे पते का प्रमाण, पहचान का प्रमाण और आवेदक की तस्वीर श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) द्वारा जारी पंजीकरण पर्ची के काउंटर पन्नी की एक फोटो कॉपी के साथ यात्रियों द्वारा प्रस्तुत करना आवश्यक है।
बीएसएनएल प्री लोडेड यात्रा सिम कार्ड लखनपुर और भगवतीनगर यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध है।