फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा से पहले अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां, जम्मू-पठानकोट हाईवे पर बढ़ी चौकसी

Sat, 28 Jun 2025 12:58 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू-पठानकोट हाईवे और सीमावर्ती इलाकों में विशेष नाके लगाए गए हैं, जहां पुलिस, बीएसएफ और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। पाकिस्तान की संभावित गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षाबलों ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को भारत-पाक सीमा पर स्थित बॉर्डर चौकियों का औचक निरीक्षण कर तैनाती व प्रबंधों की गहन समीक्षा की। इसके साथ ही जम्मू-पठानकोट हाईवे के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष नाके लगाए गए हैं, जहां पुलिस, बीएसएफ और अर्धसैनिक बलों के जवानों को चौबीसों घंटे तैनात किया गया है।

विज्ञापन


सांबा जिले की सभी बॉर्डर पुलिस चौकियों पर कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। वीडीजी के सदस्यों को भी पुलिस कर्मियों के साथ संयुक्त ड्यूटी के निर्देश दिए गए हैं। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की पहली पंक्ति में तैनात बीएसएफ जवानों को भी उच्च सतर्कता के साथ तैनात किया गया है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा पुराने लांचिंग पैड को सक्रिय करने और सीमा पार हलचल बढ़ने से भारतीय सुरक्षा बल सतर्क हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "पाकिस्तान अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने की फिराक में है। हम उनकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी घुसपैठ प्रयास को नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुलिस अधिकारियों ने बॉर्डर मार्ग के चौक-चौराहों, नदी-नालों पर बने पुलों पर चौबीस घंटे नाके लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बीएसएफ व पुलिस कर्मी संदिग्ध सुरंगों का पता लगाने के लिए एंटी टनल ऑपरेशन तेजी से चला रहे हैं। सुरक्षा बलों का स्पष्ट संदेश है: हम किसी भी राष्ट्र विरोधी ताकत को सीमा में प्रवेश नहीं करने देंगे।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:  Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, एलजी मनोज सिन्हा दो जुलाई को पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें