फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: उधमपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष काउंटर स्थापित, यात्रियों को दिए जा रहे आरआईएफटी कार्ड

Fri, 30 Jun 2023 01:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

ट्रेन के माध्यम से उधमपुर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए उधमपुर रेलवे स्टेशन पर स्पेशल काउंटर बनाए गए हैं। यहां पर आरआईएफटी कार्ड जारी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
उधमपुर रेलवे स्टेशन पर तैयार स्पेशन काउंटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा से पहले ही बाहरी राज्यों के कुछ यात्री ट्रेन के रास्ते सीधा उधमपुर पहुंच रहे हैं, जिनकी सहूलियत और उन्हें ट्रैक करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से रेलवे स्टेशन पर एक विशेष काउंटर स्थापित किया गया है। ट्रेन के सीधा उधमपुर आने वाले अमरनाथ यात्रियों को आरआईएफटी कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं ताकि उनका पूरा ब्योरा रखा जा सके।

विज्ञापन


काउंटर पर तैनात सीएससी कर्मचारी सतीश डोगरा ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से यह काउंटर स्थापित किया गया है। जहां से अमरनाथ यात्रियों को आरआईएफटी कार्ड प्रदान किए जा रहें हैं। इस कार्ड पर एक चिप होती है, जिसके जरिए यात्रियों को ट्रैक किया जाता है।

वीरवार को भी ट्रेन के रास्ते आगरा से उधमपुर पहुंचे कुछ यात्रियों ने बताया कि ट्रेन छूट जाने की वजह से वह सीधा उधमपुर पहुंच गए हैं लेकिन यहां भी यात्रियों के लिए बढि़या व्यवस्था है, स्टेशन पर ही उन्हें आरआईएफटी कार्ड प्रदान किया गया है, जो उनके लिए बहुत जरूरी है और इससे वह हर समय प्रशासन के टच में रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आज जम्मू से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना होगा, जिसका उधमपुर की सीमा टिकरी में जिला प्रशासन द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया जाएगा। यात्रा के निर्विघ्न और सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन की तरफ से भी उधमपुर से लेकर चिनैनी नाशरी टनल तक पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें