फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: तेज बारिश के बीच बाबा बर्फानी के भक्तों में दिखा उत्साह, सरस्वती धाम से 4644 टोकन जारी

Sat, 01 Jul 2023 02:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में केंद्रीय महाजन सभा में सवा सात बजे पंजीकरण शुरू हुआ। इस बीच 447 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया। हॉल में बालटाल और पहलगाम दोनों रूटों के पंजीकरण के लिए स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर में पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए यात्रियों में काफी उत्साह है। शुक्रवार को तेज बारिश के बीच तत्काल पंजीकरण के लिए कतारों में लगे रहे। सुबह छह बजे से ही पंजीकरण स्थलों पर यात्री पहुंच चुके थे। वैष्णवी धाम में 321, पंचायत भवन में 391 और केंद्रीय महाजन सभा में 447 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है। गीता भवन और राम मंदिर में भी साधु-संतों ने पंजीकरण करवाया। इसके अलावा सरस्वती धाम में 4644 टोकन जारी कर दिए हैं। इसमें 3092 पहलगाम और 1552 टोकन बालटाल रूट के लिए जारी किए हैं।

स्थान पंजीकरण बालटाल रूट पहलगाम रूट

  • वैष्णवी धाम 321 244 97
  • पंचायत भवन 391 139 252
  • केंद्रीय महाजन सभा 447 295 152

केंद्रीय महाजन सभा जम्मू में हुआ पंजीकरण

केंद्रीय महाजन सभा में सवा सात बजे पंजीकरण शुरू हुआ, 447 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया। हॉल में बालटाल और पहलगाम दोनों रूटों के पंजीकरण के लिए स्टाल लगाए गए हैं। सुबह गेट खुलने से पहले ही यात्री महाजन हॉल के बाहर पहुंच गए थे। उधर, एसडीएम साउथ ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


सभा की ओर से दूसरे दिन लंगर जारी रहा। सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, प्रमुख संरक्षक यशपाल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव प्रताप गुप्ता और प्रधान सचिव संजय महाजन ने लंगर का शुभारंभ किया था। यात्री सुरेश, राधे श्याम आदि ने बताया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है। खाने-पीने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौके पर सुरेंद्र गुप्ता, मुकेश महाजन और दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

अनंतनाग में भव्य स्वागत से अभिभूत हुए भक्त

अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार दोपहर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में नुनवान बेस कैंप पहुंचा। यहां केपी रोड पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भक्तों को फूल-माला और गुलदस्ते भेंट किए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस यात्रा में देशभर के लोग शामिल होेते हैं, जो सांप्रदायिक सद्भाव की भावना को दर्शाता है।

श्रद्धालुओं के पहुंचने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस मौके पर तीर्थयात्री सुरेश रैना ने कहा कि वे सरकार द्वारा की गई व्यवस्था से खुश हैं। बाबा के दरबार में पहुंचकर देश की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। इस बीच अनंतनाग की जनता ने खन्नाबल चौक से पहलगाम तक भक्तों का भव्य तरीके से स्वागत किया। इससे श्रद्धालु काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि इतनी गर्मजोशी से स्वागत पहले नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें