अमरनाथ यात्रा 2020 के लिए छड़ी मुबारक का रविवार को आगाज होगा। पहलगाम में नवग्रह, भूमि पूजन और ध्वजारोहण की रस्म अदा की जाएगी। इसके साथ ही 20 जुलाई को छड़ी मुबारक पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेगी। गौरतलब है कि 21 जुलाई से यात्रा को शुरू करना प्रस्तावित है।
उधर, कोरोना संक्रमण के चलते अमरनाथ यात्रा न कर पाने वाले भक्त अब डीडी नेशनल पर दर्शन कर सकेंगे। रविवार से बाबा बर्फानी की आरती का सीधा प्रसारण होगा। उप राज्यपाल जीसी मुर्मू की ओर से व्यास पूर्णिमा पर पूजा प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ेंः नापाक हरकतों को आदत बना चुका पाक शायद 'कराची बंदरगाह' भूल गया, पल भर में हो गया था तबाह