जम्मू-कश्मीर के राजोरी में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। जिले के कई इलाकों में सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अभियान चला रही हैं। कई इलाकों की घेराबंदी भी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 11 ग्रेनेड, पिस्टल की 14 मैगजीन, दो चीन निर्मित पिस्टल, चीन निर्मित एक ग्रेनेड और एके-47 की 920 कारतूस बरामद हुए हैं।इसके साथ ही कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?
बता दें कि पाकिस्तान की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं कि आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराई जाए। इसके लिए पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम का उल्लंघन भी कर रही है। इसी क्रम में हीरानगर सेक्टर में आईबी पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने फिर से गुरुवार देर रात सवा पांच घंटे से अधिक समय तक मोर्टार दागे और फायरिंग की। शुक्रवार की सुबह चार बजकर 50 मिनट पर गोलाबारी बंद हुई।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक और जगुवाल पोस्ट से बीएसएफ की कोठा और चांदवा पोस्ट को निशाना बनाकर गुरुवार देर रात साढ़े 11 बजे से मोर्टार दागने के साथ ही मशीनगन से फायरिंग शुरू कर दी। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग कर पाकिस्तानी सैनिकों को फायरिंग बंद करने पर मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट