माक ड्रिल के लिए टेबल टाप एक्सरसाइज
पहलगाम में बुधवार को यात्रा की मॉक ड्रिल के लिए टेबल टाप एक्सरसाइज की गई। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) के सलाहकार सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह ने मॉक ड्रिल के लक्ष्यों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान किन बिंदुओं पर चुनौतियां हैं और उनसे कैसे निपटा जाएगा।
बेस कैंप नुनवान में वीरवार को मॉक एक्सरसाइज की जाएगी। इसमें एनडीएमए, एसडीआरएफ, जेएंडके पुलिस और अन्य एजेंसियां समन्वय मजबूत बनाकर काम करेंगी। संबंधित अधिकारियों को खामियां ढूंढ कर उन्हें दूर करने पर जोर दिया गया।