फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया बाबा बर्फानी का पहला वीडियो, घर बैठे करें दर्शन

Thu, 12 May 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बाबा बर्फानी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पवित्र अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 2 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड तेजी से तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन


इसी बीच बाबा बर्फानी का पहला वीडियो सामने आया है। वीडियो में अभी गुफा और आसपास के इलाके में काफी बर्फ नजर आ रही है। वहीं बाबा बर्फानी भी अपने विशाल आकार में नजर आ रहे हैं। अभी तक यात्रा के लिए करीब डेढ़ लाख भक्तों ने रजिस्ट्रेन करवाया है। श्रा‌इन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक यात्रा के दौरान रोजाना दोनों मार्गों से 7500 यात्रियों को जाने की अनुमत‌ि दी जाएगी।

वहीं बिना हेल्थ सर्टि‌फिकेट के यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी ने बताया कि मौसम की स्थिति के अनुसार, डोमेल और चंदनवाड़ी के गेट रोजाना सुबह 11 बजे बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किसी भी तीर्थयात्री को मार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को गुफा पर रात को रुकने से बचना चाहिए, क्योंकि सूर्यास्त के बाद तापमान काफी गिर जाता है. इसी तरह तीर्थयात्रियों को रोजाना दोपहर तीन बजे के बाद पंजतारनी शिविर से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें