फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में ‘अमर उजाला‘ शापिंग फेस्टिवल तीन से

Sun, 01 Feb 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र में तीन से 15 फरवरी तक ‘अमर उजाला’ शापिंग फेस्टिवल का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से प्रतिष्ठित उत्पादकों के स्टाल आकर्षक का केंद्र होंगे। फेस्टिवल के मुख्य प्रायोजक ग्लोबल मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट के विशेष स्टाल में स्वादिष्ट फ्लेवर्ड मिल्क, लस्सी और दही का स्वाद उठा सकेंगे।
विज्ञापन


फेस्टिवल के सह प्रायोजक मारुति सुजुकी कारों के डीलर जैमकैश के स्टाल में कारों की बुकिंग पर विशेष छूट मिलेगी। सह प्रायोजक निद्रा मैटरेसेस भी अपने उत्पादों पर विशेष छूट देगी।

फेस्टिवल के प्रायोजक केसी स्पोर्ट्स क्लब खिलाड़ियों और स्टूडेंट्स को विशेष छूट देगा, जबकि केसी हुंडई की कारों पर छूट मिलेगी। एक अन्य प्रायोजक आईएफडी की ओर से उत्पादों पर छूट देने के अलावा आठ फरवरी को महिलाओं के लिए सुपर कुक कांटेस्ट का आयोजन करेगा। इसके लिए महिलाओं को अपना पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन


इवेंट पार्टनर ‘इवेंट पैराडाइज’ की ओर लगाए जाने वाले स्टालों पर इलेक्ट्रानिक तंदूर, स्टीम कूकर, चपाती मेकर, हरबल प्रोडक्ट्स, ड्राई फ्लावर, राजस्थानी फुटवियर, राजस्थानी नमकीन, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, मैलामाइन क्राकरी, बैंबू फर्निचर, राजस्थानी फूड प्लाजा, राजस्थानी डेकोरेशन आइटम, भागलपुर रेडीमेड सूट एवं साड़ी, लुधियाना के रेडीमेड गारमेंट्स आकर्षण का केंद्र होंगे।

देश के प्रतिष्ठित पब्लिकेशन भी अपने स्टाल लगाएंगे। टेक वन चैनल फेस्टिवल का चैनल पार्टनर होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 08392953574 और 09639304000 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें