फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवाद 2023: सेल्फी लेने आए बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने रोका, अभिनेता विक्की कौशल ने सम्मान के साथ खिंचवाई फोटो

Fri, 01 Dec 2023 04:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

साथ ही सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी विद अमर उजाला संवाद के साथ फोटोज लीं। कोई ग्रुप फोटो ले रहा था तो किसी ने शिक्षकों के साथ खास पलों को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
संवाद में फैंस संग सेल्फी लेते हुए विक्की कौशल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंच ब्रेक में अनुशासन की सबसे बड़ी मिसाल देखने के लिए मिली। बारी-बारी लाइन में लग कर बच्चों से लेकर अध्यापकों व गणमान्यों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। साथ ही सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी विद अमर उजाला संवाद के साथ फोटोज लीं। कोई ग्रुप फोटो ले रहा था तो किसी ने शिक्षकों के साथ खास पलों को कैमरे में कैद किया। 

विज्ञापन


इससे पहले ब्रेकफास्ट में भी ऐसा ही देखने के लिए मिला। पांचवें सत्र में पौने तीन बजे अभिनेता विक्की कौशल पहुंचे। मंच संभालते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजायमान हो गया। सीने घरों में शुक्रवार को लांच होने वाली सैमबहादुर फिल्म का शुरुआती दृश्य देखकर प्रतिभागियों में जोश बढ़ गया। ऑडिशन, प्रैक्टिस, परिवार और वर्तमान पर उन्होंने विचार रखे। 

साथ ही रिल और रीयल लाइफ में अंतर बताया। पहलगाम का अनुभव बताते हुए वह कश्मीर के किसी पकवान का नाम भूल गए। इसी बीच छात्रों ने शुरुआत के दो अक्षर बताए तो बोले- हां मुझे हाक साग पसंद है। इसी बीच, वह जब जाने लगे तो मंच पर एक बच्चा सेल्फी लेने आ गया जिसे उनके सुरक्षाकर्मी ने रोक दिया, लेकिन उन्होंने सम्मान के साथ बच्चे के साथ सेल्फी ली, साथ ही झुक कर और बच्चों के साथ मोबाइल पर फोटोज खिंचवाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास दे गए सफलता के तीन मंत्र

6वां सत्र राष्ट्रीय गान के साथ शुरू हुआ और एलजी मनोज सिन्हा ने प्रदेश के बदले हालातों पर बात की। इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन के साथ विकसित जम्मू-कश्मीर के देश में योगदान पर विचार रखे। अंतिम सत्र में लाइफ कोच व मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास को देखने और सुनने के लिए एकाएक भीड़ बढ़ गई। पूरा सभागार हाउस फुल हो गया। यहां तक कि प्रवेश द्वार से लेकर सभागार तक कतार लग गई। अंदर जाने के हर दरवाजे पर लोग एकत्रित हो गए। सक्सेस शब्द से शुरू उनका संवाद सफलता के तीन मंत्र भी दे गया। 

पहला- अगर हर कोई कर सकता है तो मैं भी कर सकता हूं, दूसरा- अगर दिमाग में जीत गए तो बाहर हार गए तो भी जीत आपकी होगी, तीसरा- अवसरों को देखना और उसके हिसाब से नजरिया बदलना। मंच को छोड़कर उन्होंने लोगों के बीच जाकर विचार साझा किए। लोगों को हर शब्द व लाइन का अंग्रेजी के बजाय हिंदी में अर्थ बताया। साथ ही अंग्रेजी में बोलकर हिंदी में अनुवाद किया। इसी बीच लोगों ने मोबाइल पर उनका पूरा कार्यक्रम रिकॉर्ड और लाइव किया। कुछ लोगों ने बताया कि दोस्तों को ऑनलाइन माध्यम से जोड़कर उन्हें मोटिवेट करने का प्रयास किया गया। इसी के साथ अमर उजाला संवाद लोगों में अपनी छाप छोड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें