फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन का गिलोय अभियान, आइए मिलकर ‘हर घर अमृता’ पहुंचाएं

Fri, 06 Sep 2019 12:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
हर घर अमृता, गिलोय अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड जम्मू और अमर उजाला फाउंडेशन के साझा अभियान ‘हर घर अमृता’ के तहत गुरुवार को सर्वोदया पब्लिक स्कूल संतरा मोड़ में गिलोय अभियान की शुरुआत की गई। स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गिलोय से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सही जवाब देने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही टीम को स्मृतिचिह्न और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

 
स्कूल के चेयरमैन सुभाष शर्मा ने अमर उजाला के इस अभियान की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभियान से लोगों में जागरुकता आएगी। स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। स्कूल की प्रिंसिपल दीपिका सिंह ने कहा कि गिलोय हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसे कार्यक्रम के जरिये हम लोगों को इसके फायदों से अवगत करवा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को गिलोय की खूबियां बताई और घर में लगाने के लिए प्रेरित किया।

गौरतलब है कि ‘हर घर अमृता’ अभियान के तहत पूरे शहर में विद्यार्थियों को गिलोय के पौधे और फोल्डर वितरित किए जाएंगे। विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। अमर उजाला ने आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) के साथ मिलकर सदियों से भारतीय औषधीय परंपरा के महत्वपूर्ण अंग गिलोय यानी गुडूची के पौधे के घरों तक लेकर जाने का अभियान शुरू किया है। शोधों से साबित हुआ है कि गिलोय शरीर में सुपरबग बनने से रोकता है। एंटीबायोटिक दवाओं के बेअसर होने के चलते गिलोय की उपयोगिता खूब बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें