फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाएं अपनों की जान... करें रक्तदान

Mon, 02 Oct 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
Blood - फोटो : Demo photo
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ फाउंडेशन सरकारी अस्पतालों में खून की बढ़ती कमी को पूरा करने में अहम योगदान देने की कड़ी में रेडक्रास सोसायटी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसन विभाग जीएमसी और जेके एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में तीन अक्तूबर को रेडक्रास अटेंडेंट सराय महेशपुरा चौक पर विशेष रक्तदान शिविर लगाने जा रहा है।
विज्ञापन


शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा। इसमें रक्तदान के लिए जागरूक भी किया जाएगा।कई साल से सामाजिक सरोकार में अमर उजाला की ओर से नियमित तौर पर रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। हालांकि जागरूकता के अभाव में रक्तदान के लिए लोग अभी भी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में पीड़ित के साथ तीमारदारों के लिए खून की उपलब्धता को पूरा करना बड़ी चुनौती रहता है।

यही नहीं जरूरत पड़ने पर खून नहीं मिलने से कई मरीजों की जान चली जाती है। लोगों में इस प्रवृति और भ्रांतियों को दूर करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने बीड़ा उठाया है। रेडक्रास अटेंडेंट सराय में लगाए जा रहे विशेष रक्तदान शिविर में इच्छुक रक्तदानी रक्तदान करें।
विज्ञापन
Trending Videos

रक्तदान से पहले इन बातों का रखें ध्यान

-- रक्तदान से पहले ये करें----
1. खाली पेट रक्तदान के लिए न आएं
2. रक्तदान से पहले पर्याप्त पेय पदार्थ और स्वल्पाहार लें
3. रक्तदान से पहले तंबाकू, सिगरेट आदि नशीली वस्तु का सेवन न करें

--ये कर सकते हैं रक्तदान--
कोई भी स्वस्थ स्त्री या पुरुष तीन माह के अंतराल में रक्तदान कर सकता है
रक्तदाता की उम्र 18 से 60 साल के बीच हो
शरीर का वजन न्यूनतम 45 किलो होना चाहिए
हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम परसेंट होना चाहिए


 
विज्ञापन

रक्तदान के अनेक फायदें

रक्तदान से खून की जांच के दौरान रक्तदाता के भीतर की पांच बीमारियों की मौजूदा स्थिति का पता चलता है। इसमें एचआईवी/एड्स, हेपटाइटिस बी और सी, वीडीआरएल और मलेरिया शामिल हैं। कई रक्तदाताओं को रक्तदान के बाद खुद के भीतर पल रही ऐसी बीमारियों का पता चलता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें