फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पर्यटन स्थलों की पहचान के साथपर्यावरण संरक्षण पर भी हो काम

विज्ञापन
पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से आयोजिहत कार्यशाला में भाग लेतीं पर्यटन सचिव यशा
विज्ञापन
कार्यशाला में पर्यटन सचिव ने सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा पर दिया जोर
विज्ञापन

स्थानीय उत्पादों के बढ़ावे के लिए ब्रांड की मार्केटिंग को बताया जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में पर्यटन स्थलों की पहचान करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर भी काम करने की जरूरत है। ये बातें नरवाल स्थित एक होटल में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन पर्यटन सचिव यशा मुदगल ने कहीं। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा पर जोर दिया।

पर्यटन सचिव ने दूसरे सत्र में अपने संबोधन में कहा कि आर्थिक विकास और पर्यटन के बीच संतुलन जरूरी है। इसमें प्रमुख पर्यटन स्थलों की पहचान किए जाने के साथ ही प्राकृतिक व सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा को भी पुख्ता किए जाने की जरूरत है। पीएचडी चैंबर ऑफ इंडस्ट्री के जम्मू चैप्टर के अध्यक्ष राकेश वजीर ने कहा कि उद्यमी अपने ट्रेडमार्क, ब्रांडिंग को मजबूत करें। इससे पर्यटन स्थलों को और बेहतर करने, सुविधाएं बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि स्थानीय उत्पादों के बढ़ावे के लिए अपने ब्रांड की मार्केटिंग की जानी चाहिए। इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर जम्मू की पहचान बनेगी। गौर गोयया ने पर्यटन से संबंधित व्यापार की जानकारी दी। सत्र के समापन में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के संजय गुप्ता ने वक्ताओं व प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से होटल एसोसिएशन कटड़ा के अध्यक्ष श्याम लाल शर्मा, पवन गुप्ता, बीबी कोतवाल, शिव ठाकुर मगोत्रा, आशु कुमार, वीरेंद्र केसर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें