फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में पुलिस द्वारा तोड़फोड़ करने का कथित वीडियो वायरल, जानिए क्या है मामला

Thu, 14 May 2020 11:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

घाटी में एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। दो मिनट से ज्यादा अवधि के इस वीडियो में पुलिस कर्मी दुकानों और घरों में कथित तौर पर तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो बीते सप्ताह शुक्रवार को बडगाम के नसरुल्लापोरा गांव में हुई पथराव की घटना के बाद का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


उस समय पुलिस ने स्थानीय लोगों को सार्वजनिक रूप से जुमे की नमाज पढ़ने से रोका था। इस पर शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था। इसमें पुलिस उपाधीक्षक फैयाज हुसैन घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कई घरों, दुकानों और कारों में तोड़फोड़ की और घरेलू सामान नष्ट किया।

वीडियो में लोगों को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि हम चाहते हैं कि जिन्होंने पुलिस पर पथराव किया उन्हें सजा मिले। आम नागरिकों का इसमें क्या दोष है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उस घटना के बाद से लगातार कुछ दिन तक पुलिस रात में इलाके में दबिश भी देती रही।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिले के एसएसपी को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। फिलहाल इस पर आधिकारिक तौर पर पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें