फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट के लिए बंद हो गए सभी पेट्रोल पंप

Sat, 21 Mar 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की शाम 15 मिनट के लिए रियासत के तमाम पेट्रोल पंपों पर सेल बंद कर दी गई। आल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पेट्रोलियम कंपनियों के तानाशाही रवैये के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में भी इसका असर दिखा। विरोध स्वरूप तमाम पंपों के हैंडसेट लटका कर पंप की लाइटें बंद कर दीं।
विज्ञापन


कुछ लोग तो बिना तेल भराए निकल गए, जबकि जरूरतमंद वाहनों को इंतजार करते देखा गया। जेएंडके पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राहुल गुप्ता ने कहा कि आयल कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों से बेवजह पंप संचालकों को तंग करना शुरू कर दिया है।

कई नए नियम बना दिए गए। उन्होंने कहा कि शनिवार को 15 मिनट का सांकेतिक हड़ताल थी, लेकिन 31 मार्च को देशभर के कोई भी पंप पेट्रोलियम पदार्थ की सप्लाई नहीं लेंगे। यदि फिर भी आयल कंपनियों की ओर से कोई राहत नहीं दी जाती तो संघर्ष तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें