रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर घाटी के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यही वह समय है जब बातचीत के जरिये कश्मीरियों का दिल जीता जा सकता है।
घाटी में हुर्रियत सहित सभी वर्ग के साथ बातचीत पर जोर देते हुए कहा कि शांति के लिए बातचीत करनी पड़ेगी। बिना बात किए, फोर्स का प्रयोग कर या गोली चला कर किसी मसले का हल नहीं निकाला जा सकता।
एक दिवसीय दौरे पर राजोरी पहुंचे फारूक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा पीडीपी के एजेंडा आफ एलयांस में भी हर वर्ग के साथ बातचीत करने की बात कही गई है तो फिर हुर्रियत या किसी अन्य के साथ बातचीत क्यों नहीं।