फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाघा बार्डर की तरह सारे रास्ते खोले जाएं : महबूबा मुफ्ती

Tue, 13 Dec 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पाकिस्तान पर करारा प्रहार करने के दूसरे ही दिन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बातचीत से मसले के हल पर जोर दिया है। शहीद दिवस पर राजनाथ ने नापाक हरकतों से बाज नहीं आने पर पाक के दस टुकड़े हो जाने की चेतावनी दी थी। अब महबूबा ने कहा है कि जंग किसी समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने वाघा बार्डर की तरह पाकिस्तान से जुड़े सारे रास्ते खोलने की भी वकालत की । पीओके तथा वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री के विशेष वित्तीय पैकेज को लांच करते हुए महबूबा ने पाक से विवाद हल करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नीति पर अमल करने की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि संसद पर हमला, कारगिल युद्ध जैसे बड़े हमलों के बावजूद भारत ने जंग नहीं लड़ी। बाजपेयी भलीभांति समझते थे कि इससे कुछ हासिल नहीं होगा। हमने अपनी जमीन हासिल की और उन्हें वापस भेज दिया। 
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान को रिश्तों में सुधार लाना होगा

लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन पाकिस्तान में अपना आर्थिक हब बना रहा है। उसी तरह भारत को भी जम्मू-कश्मीर को अपना आर्थिक हब बनाना चाहिए। इसके लिए वाघा बार्डर की तर्ज पर सुचेत गढ़, जम्मू-सियालकोट, कारगिल, पुंछ-रावलाकोट सहित अन्य पुराने रास्ते खोलने चाहिए।

कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लोगों को मिलकर काम करना होगा। छोटी गांठों के साथ बड़ी गांठ खोलने के लिए भारत और पाकिस्तान को रिश्तों में सुधार लाना होगा। पाकिस्तान छोटा मुल्का है। वहां भी दहशतगर्दों ने कुछ महीनों में सैकड़ों लोगों को मार दिया है।     
विज्ञापन

'दोस्त बदल सकते हैं हमसाया नहीं'

लोगों को संबोध‌ित करतीं सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ अच्छे ताल्लुक बनाने के लिए काम करना चाहिए। कहा कि पाकिस्तान को लाहौर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दौरे के दौरान जनरल परवेज मुशर्रफ के समझौते पर अमल करना चाहिए।

इसमें हिंदुस्तान में किसी भी तरह के आतंकवाद और हिंसक गतिविधियों के लिए पाकिस्तान ने अपनी जमीन का इस्तेमाल न होने देने का वादा किया था। कहा कि दोस्त बदल सकते हैं हमसाया नहीं।

महबूबा ने कार्यक्रम में रिफ्यूजियों के 25 लाभार्थियों के हर एक परिवार को 5.50 लाख रुपये के चेक बांटे। हालांकि, बाद में यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर होगी।
  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें