फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां क्लिक कर पढ़ें कैंट बोर्ड चुनाव के नतीजे

Mon, 18 May 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटोनमेंट बोर्ड आफ काउंसिल के चुनाव में जहां कुछ उम्मीदवारों ने अपने दबदबे को कायम रखते हुए अपनी कुर्सी को बचाए रखा, वहीं कुछ वार्डों में इस बार नए विजेता सामने आए। पिछले दो माह से चुनावी गतिविधियों में जुटे प्रत्याशियों में से हरदेव सिंह, राजेश बख्शी, जसमीत कौर, प्रदीप कौर, जतिंदर सिंह, हरमोहिंदर सिंह और भारत भूषण विजेता बने। रविवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच हुए मतदान के बाद देर शाम जब विजेताओं के नामों की घोषणा हुई, तो सतवारी स्थित बोर्ड आफिस के बाहर ढोल बजने शुरू हो गए।
विज्ञापन


बोर्ड से विजेता प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने प्रत्याशियों को कंधों पर उठा लिया और फूलों के हार से लाद दिया। इसके बाद वाहनों पर सवार होकर विजेता प्रत्याशियों ने क्षेत्र में विजय चिन्ह दिखाते हुए रैली निकाली और लोगों का आभार जताया। जानकारी के मुताबिक हरदेव सिंह इससे पहले भी एक नंबर वार्ड में जीत हासिल कर चुके हैं। उन्हें दूसरी बार सेवा का मौका मिला है।

यही नहीं भारत भूषण ने वार्ड नंबर सात से दूसरी बार जीत हासिल करके दबदबा कायम किया है। इसी तरह से राजेश बख्शी ने भी वार्ड नंबर दो से जीत दोहरा कर परचम लहराया है। वार्ड नंबर छह से हरमोहिंदर सिंह, वार्ड तीन से एडवोकेट जसमीत कौर, वार्ड चार से प्रदीप कौर और वार्ड पांच से जतिंदर सिंह लकी पर मतदाताओं ने अपना विश्वास जताया।
विज्ञापन


कैंटोनमेंट क्षेत्र में सुबह से मेले सा माहौल दिखा
भारी गर्मी के बावजूद रविवार की सुबह कैंटोनमेंट क्षेत्र में चुनाव को लेकर मेले जैसा माहौल नजर आया। मतदान केंद्रों के पास मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। अन्य चुनाव की तरह यहां भी वाहनों में मतदाताओं को लादकर मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा था। पोलिंग बूथों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भी लंबी कतार देखने को मिली। गर्मी के बावजूद मतदाताओं में उत्साह था।

खासकर युवा मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान करने के बाद जतिंदर कौर का कहना था कि कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव में इससे पहले उसने कभी भाग नहीं लिया था। अपने क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उसने उस उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताया है, जिससे समस्याएं हल होने की उसे उम्मीद नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें