फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी की चेतावनी, प्रशासन और सरकार एलर्ट

Mon, 23 Jan 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी का एलर्ट - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
रियासत में सोमवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन भर बादल छाए रहे। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 24-26 जनवरी तक जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और बारिश होगी। कई इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी है।
विज्ञापन


कश्मीर के सभी जिला उपायुक्तों को जरूरी इंतजाम करने की हिदायतें दी गईं हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सोमवार को भी जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा यातायात में हल्के वाहनों को जाने की इजाजत दी गई। मौसम खराब होने की सूरत में युद्धस्तर पर हाईवे को क्लीयर करने के निर्देश दिए गए हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक खराब मौसम का असर मंगलवार से दिखना शुरू हो जाएगा। इसमें कश्मीर के साथ मुगल रोड, पीर पंजाल, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, बनिहाल सहित अन्य इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट पर रखी गई रेस्क्यू टीमें

कश्मीर में बर्फबारी का एलर्ट - फोटो : FILE PHOTO
बर्फबारी के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। इसमें संबंधित एजेंसियों के साथ सुरक्षा बलों की मदद ली जा रही है। चिल्ले कलां के बीच घाटी में गत 6 और 16 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी से चरमराया जनजीवन अब तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है।

हाईवे ट्रैफिक इंचार्ज एसएसपी रंदीप कुमार ने बताया कि हाईवे पर हल्के वाहनों को पहले भेजने पर प्राथमिकता दी जा रही है। अगले पांच दिन के मौसम को देखते हुए जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। इस बीच, जम्मू में दिन और रात के पारे में थोड़ी बढ़त हुई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें