आतंकी संगठन अलकायदा की दस्तक के इनपुट
- फोटो : File Photo
अल-कायदा के कश्मीर में एक नया आतंकवादी संगठन बनाने के एलान के बाद से केंद्रीय गृहमंत्रालय जम्मू-कश्मीर के हालात पर पैनी नजर रख रहा है। इस संगठन की कमान आतंकी जाकिर मूसा को सौंपी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियां कश्मीर में कानून-व्यवस्था की संभावित स्थिति की समीक्षा कर रही हैं।
मूसा हाल ही में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से अलग हुआ है। ऐसा बताया जाता है कि वह अन्य आतंकी संगठनों के संपर्क में भी है। मूसा कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए आतंकी बुरहान वानी का करीबी है।
वानी की मौत के बाद से कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों पर कई आतंकी हमले और बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन की घटनाएं हुईं है। मूसा का नाम अल कायदा से संबंधित जिहादी सामग्री में भी आया है।