फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मॉडल प्रेजेंटेशन श्रेणी में सक्षम शर्मा प्रथम

Sun, 28 Sep 2025 12:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
जीडीसी अखनूर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बनाए मॉडल दिखाते छात्र
विज्ञापन
जीडीसी अखनूर में एआई पर कार्यशाला में छात्रों ने दिखाए मॉडल
विज्ञापन

अखनूर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज अखनूर में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने एआई आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में मॉडल प्रेजेंटेशन श्रेणी में सक्षम शर्मा ने प्रथम, पीहुल चौधरी ने द्वितीय और वंश टकाइया व कर्तिकेय जमवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
संगोष्ठी प्रेजेंटेशन श्रेणी में भावना शर्मा प्रथम, माही द्वितीय और कोमल शर्मा तृतीय रहीं। विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में जीडीसी अखनूर, खोड़, सुंदरबनी और ज्यौड़ियां सहित कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डाॅ.) रोमिला मल्ला भट्ट ने एआई की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उच्च शिक्षा विभाग व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का आभार जताया। प्रो. परवीन लेहना ने ब्रेन एंड मशीन लर्निंग विषय पर एआई की चुनौतियों और संभावनाओं को समझाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सहायक निदेशक श्रुति खन्ना और लेखा अधिकारी इशिता चौधरी, डाॅ. कुलविंदर कौर, डॉ. मीनू अबरोल, डॉ. वंदना गुप्ता और डाॅ. अनुराधा पंडोह, प्रो. नीलम थप्पा, प्रो. श्रेया शर्मा, कोमल, दृष्टि व डॉ. दीपिका गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें