फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुटकर बिरादरी की वार्षिक मेल 4 नवंबर को

Mon, 03 Nov 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गुटकर बिरादरी की वार्षिक मेल आगामी चार नवंबर को अखनूर के गुढ़ा जागीर गांव स्थित कुलदेवी बुआ दाती के पवित्र दरबार में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

गुटकर सभा की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह धार्मिक आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार भी परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगा। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मंदिर परिसर को सुंदर ढंग से सजाया जा रहा है।

सभा के प्रधान संसार चंद और महासचिव रशपाल चंद ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार पधारकर बुआ दाती जी के दरबार में हाजिरी लगाएं। सभा पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार भी पूजा-अर्चना के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें