सांबा। देश के बाकी हिस्सों की तरह जिला सांबा में भी तुलसी विवाह धार्मिक श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया गया।आज के इस पर्व को देव उठनी एकादशी भी कहा जाता है और आज के दिन हिन्दू घरों में लगाई गई तुलसी माता को खूब सजाया जाता है।इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और तुलसी माता की पूजा अर्चना की गई।वहीं महिलाओं ने तुलसी माता का सोलह श्रृंगार किया व भजन कीर्तन कर मां तुलसी से घर परिवार के साथ साथ समाज की एकता, भाईचारे व सुख समृद्धि की प्रार्थना की। महिला अनुराधा के अनुसार आज महिलाएं तुलसी का व्रत रख कर पूजा अर्चना करती है परिवार के साथ आम जन की रक्षा करने की कामना करती है। संवाद