नेशनल कांफ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन के बेटे हिलाल लोन को गिरफ्तार किया है। पिछले साल डीडीसी चुनाव की एक रैली में कथित तौर पर घृणा फैलाने वाला भाषण देने के आरोप में उन्हें यूएपीए(अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम) के तहत गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
हिलाल लोन को सोमवार को विधायक हॉस्टल से गिरफ्तार किया गया। उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के हाजीन में एक पुलिस थाने में उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामला हाजीन में डीडीसी चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में दिए गए भाषण से जुड़ा है। पिछले साल 25 दिसंबर को उन्हें बांदीपोरा के सुंबल इलाके से हिरासत में लिया गया था। इसके बाद विधायक हॉस्टल भेज दिया गया था।