फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर एयरपोर्ट पर महिला नेता के बैग में मिले एके-47 के कारतूस, हिरासत में

Mon, 10 May 2021 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर

सार

  • श्रीनगर से चंडीगढ़ जाने वाली उड़ान में होना था सवार
  • चाडूरा से डीडीसी का चुनाव लड़ चुकी है महिला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक पराजित महिला डीडीसी उम्मीदवार के बैग से एके-47 के कारतूस पाए जाने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद देर शाम उसे छोड़ दिया।  

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बडगाम के चाडूरा से डीडीसी उम्मीदवार रह चुकी शुबीना रविवार को श्रीनगर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की उड़ान में सवार होने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। विमान में चढ़ने से पहले हवाई अड्डे के गेट पर जब उसका हैंड बैग तलाशी के लिए एक्सरे से गुजारा जा रहा था उसी दौरान यह कारतूस पकड़ में आया।

उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए बडगाम जिले के हुमहामा पुलिस को सौंप दिया गया। उक्त महिला फिलहाल हुमहामा इलाके में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए एक निजी होटल में रह रही है। मामसे की पड़ताल जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें