फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में घायलों और उनके परिजनों के गुस्से का शिकार हुए मणिशंकर अय्यर

Fri, 19 Aug 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद मणिशंकर अय्यर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसा को लेकर अब राजनीति भी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में श्रीनगर पहुंचे कांग्रेस सांसद को मरीजों और उनके परिजनों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन


आपको बता दे कि गुरुवार को दिल्ली से आए छह सदस्यीय डेलीगेशन के साथ श्रीनगर पहुंचे कांग्रेस सासंद मणिशंकर अय्यर की अस्पताल में खासी किरकिरी हुई।

प्रेस का स्टीकर लगे वाहन में डेलीगेशन सदस्यों के साथ श्रीनगर आए अय्यर श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में तो दाखिल हो गए, लेकिन जब तीमारदारों ने अय्यर को पहचाना तो वह बिफर गए।
विज्ञापन

अय्यर के सामने लगे देश विरोधी नारे

घाटी में हिंसा जारी - फोटो : PTI
मणिशंकर अय्यर, प्रेम शंकर झा सहित सभी सदस्यों को तीमारदारों ने देश विरोधी नारे लगाकर लौटा दिया। अय्यर ने अस्पताल में एक शख्स की तरफ हाथ बढ़ाया तो उसने हाथ मिलाने से इंकार कर दिया।

वहीं दूसरी ओर भाजपा विपक्षी पार्टियों पर कश्मीर हिंसा को लेकर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। भाजपा का कहना है कि विपक्षी दल रियासत की भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार को अस्थिर  करना चाहते हैं। 

गौरतलब है कि आठ जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी में लगातार हिंसा जारी है। इस हिंसा में अभी तक 64 लोगों की जान जा चुकी है तो वहीं हजारों की संख्या मेंं लोग घायल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें