जम्मू के भालवाल इलाके में विमान के आकार का गुब्बारा बरामद हुआ है। इस गुब्बारे पर 'पीआईए' लिखा हुआ है। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती गांव सोत्रा चक में मंगलवार शाम को पीआईए लिखा जहाज नुमा गुब्बारा बरामद हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने उक्त गुब्बार को कब्जे में लिया था। हीरानगर के बाद जम्मू में गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।