फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक हमले की आशंका के बाद एरियल रूट पर कड़ा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा और लाइन आफ कंट्रोल पर लगातार सीजफायर के उल्लंघन के बीच एरियल रूट पर भारतीय वायुसेना की पैनी नजर है।
विज्ञापन


जम्मू वायुसेना स्टेशन के एयर आफिसर कमांडिंग, एयर कामाडोर आशुतोष लाल ने कहा कि ऐसी गतिविधियों पर हमेशा पैनी नजर रखना वायुसेना की रुटीन है।

वायुसेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। पिछले दिनों सीमा पर पाकिस्तान की ओर से मानवरहित विमान से हमले की चर्चा सामने आई थी।

पड़ोसी देश की ओर से एयररूट पर किसी तरह की धमकी के संबंध में लाल ने कुछ कहने से इंकार किया। लेकिन, कहा कि वायुसेना ऐसी चुनौतियों का सामना करने को तैयार है।
विज्ञापन

किसी भी चुनौती से निपटने को सक्षम

एयर कामाडोर ने कहा कि जम्मू स्टेशन न सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से बल्कि रियासत में होने वाली किसी प्रकार की आपदा से भी निपटने के लिए भी हमेशा तैयार रहता है।

खासकर खराब मौसम में वायुसेना के जवानों ने विशेष अभियान चलाकर अवाम के अलावा फंसे सुरक्षा बलों के जवानों को भी बखूबी बाहर निकाला है।

एयर कामाडोर ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए ‘मानवीय सहायता और आपदा राहत’ अहम आधार हैं। पिछले साल रियासत में आई भीषण बाढ़ के बाद स्टैंडर्ड प्रोसेसिंग सिस्टम के तहत काम करने की योजना है।

नागरिक प्रशासन ने वायुसेना के साथ मिलकर इस पर काम करने पर सहमति जताई है। इसके तहत वायुसेना और नागरिक प्रशासन के बीच लगातार बैठक कर योजना को अनुकूलन बनाएंगे। ताकि किसी भी आपदा के समय कोई चूक न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें