अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है जो महिलाओं के गुप्तांगों में पाया जाता है और आमतौर पर युवा मरीजों में बहुत कम देखने को मिलता है। इलाज से पहले मरीज के केस को विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने विस्तार से समीक्षा की थी।
यह जटिल प्रक्रिया रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) डी.एन. शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक की गई। इस तकनीक की खासियत यह है कि इसमें रेडिएशन सीधे ट्यूमर पर दिया जाता है, जिससे आसपास के स्वस्थ ऊतकों को नुकसान कम होता है। डॉक्टरों के अनुसार, इस इलाज से मरीज को बड़े ऑपरेशन से बचाया जा सका और उसकी जीवन गुणवत्ता भी बनी रही