फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aiims Jammu OPD: एम्स जम्मू में ओपीडी का 10 दिवसीय ट्रायल आज से, एक मार्च से शुरू होंगी ओपीडी की सुविधाएं

Wed, 21 Feb 2024 12:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/विजयपुर

सार

सांबा जिले के विजयपुर स्थित एम्स जम्मू में ओपीडी का 10 दिवसीय ट्रायल बुधवार से शुरू होगा और एक मार्च से ओपीडी की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।  
विज्ञापन
Aiims Jammu - फोटो : अविनाश संब्याल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में मंगलवार को जम्मू दौरे के दौरान एम्स जम्मू को लोगों को समर्पित कर दिया है। वहीं, बुधवार से एम्स में ओपीडी का 10 दिवसीय ट्रायल शुरू होगा और एक मार्च से ओपीडी की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। यह जानकारी एम्स के निदेशक डॉक्टर शक्ति गुप्ता ने शुभारंभ कार्यक्रम में दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जर्मनी से कुछ मशीनरी पहुंच गई है और कुछ आना शेष है। एम्स में लोगों को सुपर स्पेशलिस्ट के तौर पर इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि एम्स में रेफर मरीज प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा डाक्टरों की अपॉइंटमेंट और सीधा आने वाले मरीजों को भी पूरी सुविधाएं दी जाएंगी।

Aiims Jammu - फोटो : अविनाश संब्याल
इससे पहले 1661 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान (एम्स) विजयपुर का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वर्चुअली उद्घाटन किया गया। इससे लोगों में खुशी की लहर है। इस संबंध में एम्स प्रशासन की ओर से कन्वेंशन सेंटर में हुए कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण देखा गया। 

निदेशक ने बताया कि एम्स के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिसका उद्घाटन हो गया है। यह बड़ा ऐतिहासिक पल है। पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा जिस एम्स के लिए लडाई लड़ी गई थी वह विजयपुर में बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका औपचारिक उद्घाटन कर दिया है। यह बड़ी खुशी का मौका है।
विज्ञापन

Aiims Jammu - फोटो : अविनाश संब्याल
जम्मू कश्मीर के लोगों को एम्स में बेहतर इलाज मिलेगा। डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे ने मोदी सरकार की गारंटी के कारण एम्स विजयपुर का तोहफा मिला है। इस मौके पर एम्स विजयपुर जम्मू प्रेसिडेंट डॉक्टर यश पॉल गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर सुनील कांत, डॉक्टर दिनेश कुमार, डॉक्टर अन्ना जावेद सहित नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

एम्स प्रदान करेगा ट्रामा अनुकरणीय देखभाल सुविधा

निदेशक बताया कि एम्स विजयपुर ट्रामा अनुकरणीय देखभाल सुविधा प्रदान करेगा। इससे जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लोगों को लाभ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें