विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को नटमंच नाट्य संस्था की ओर से तालाब तिल्लो पार्क में डोगरी नाटक ‘एड्स कोला बचो’ का मंचन किया गया। तरुण शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित नुक्कड़ नाटक की दर्शकों ने सराहना की। लोगों ने जागरूकता पर आधारित नाटक को प्रभावकारी बताया। साथ ही निर्देश के इस प्रयास को सफल बताया।
मंगलवार की प्रस्तुति श्रृंखला के तहत नटमंच की यह 139वीं प्रस्तुति थी। पूरी थीम एड्स पर आधारित है। प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने जनता को जागरूक करते हुए एड्स से बचने की सलाह दी। नाटक में निहारिका मगोत्रा, ऋषभ सलगोत्रा, निखिल शर्मा, अमित शर्मा, सौरभ मेहरा, राहुल वर्मा, रोहित शर्मा, निखिल वर्मा ने प्रभावकारी भूमिका निभाई।