फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी चाहने के बजाय देने वाले बनें

विज्ञापन
सांबा कृषि विज्ञाण केन्द्र में बाहरी राज्यों से आए छात्रों को जानकारी देते हुए कृषि विज्ञाणिक - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कृषि विज्ञाण केंद्र में जम्मू कृषि विज्ञान केंद्र के शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की तरफ से वीरवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. संजय खजूरिया मुख्य वैज्ञानिक व कृषि विभाग के मुख्य जिला अधिकारी संजय वर्मा ने की। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में कैरियर-केवीके के अवसर और भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की कल्पना स्टार्ट अप के इस युग में नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी देने वाले बनाने के लिए भारत सरकार की नीति को ध्यान में रखते हुए की गई। कार्यक्रम में पंजाब के निजी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी लुधियाना के 100 से अधिक छात्रों के एक समूह ने भाग लिया। शुरुआत में प्रो. संजय खजूरिया ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कृषि के लिए विभिन्न कैरियर के अवसरों पर जोर दिया। कृषि विभाग के मुख्य जिला अधिकारी संजय वर्मा ने युवा उद्यमियों की पहल का समर्थन करने के लिए कृषि विभाग की भूमिका के बारे में बताया। एक सफल उद्यमी बनने के लिए उनकी मदद करने को कहा।
डॉ. नीरजा शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक (बागवानी) ने युवा उद्यमियों के लिए बागवानी क्षेत्र में विभिन्न अवसरों पर विस्तार से बताया। डॉ. अभय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि इंजीनियरिंग) ने कृषि इंजीनियरिंग क्षेत्र में सरकार की विभिन्न पहलों और उसी के लिए विभिन्न योजनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों में तेजी आई है और इससे किसानों को खेती की लागत को कम करने में मदद मिली है।
विज्ञापन

डॉ. विजय कुमार शर्मा, वैज्ञानिक (पशु विज्ञान) ने पशुपालन क्षेत्र में विभिन्न पहलों पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी खैउरिया, भारत भूषण ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें