जम्मू। कश्मीर संभाग में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत छह मेडिकल अफसरों (डाक्टरों) को बर्खास्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार ने आदेश जारी किए हैं। इनकी सेवाएं फरवरी और मार्च 2022 से समाप्त मानी जाएंगी। इसमें एसडीएच पट्टल में कार्यरत डॉ. मेहवीश फारूकी, डॉ. मीर साबा मुजफ्फर, पीएचसी डीएच पोरा कुलगाम में डॉ. इम्तियाज अहमद मलिक, एनटीपीएचसी उशकुरा बारामुला में डॉ. निगात अकबर, पीएचसी सिरीगुफवारा में डॉ. राबिया हुसैन, पीएचसी सलार अनंतनाग में डॉ. बिसमा फैयाद शामिल हैं।