रामगढ़। क्षेत्र में खाद न मिलने से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि हमारे क्षेत्र में हर बार ऐसा होता है। जब किसानों को गेहूं की फसल की रोपाई करनी होती है तो समय पर खाद न मिलने से गेहूं की फसल की रोपाई में देरी हो जाती है।
कुछ गेहूं के बीजों का समय भी खत्म हो गया है। इसके साथ-साथ हमारे खेतों से नमीं भी खत्म हो रही है, जिससे हमें काफी नुकसान होता है। किसान यूनियन के प्रधान मोहन सिंह भट्टी, प्रेमपाल चौधरी, भगवान चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, टिंकू चौधरी, सीता सिंह ने कहा कि हम स्थानीय विभाग को कहना चाहते हैं कि जल्द से जल्द क्षेत्र में खाद भेजी जाए ताकि किसानों को खाद मिल सके और रोपाई का काम शुरू कर सकें। क्षेत्र में पहले हमें धान की फसल की मार झेलनी पड़ी तो अब हमें खाद समय पर न मिलने से किसान परेशान हैं।