फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक खेती की जानकारी लेने का किसानों का दल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। किसानों को उत्तम खेती की जानकारी एवं किसानों को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कृषि विभाग की तरफ से घगवाल से 30 किसानों के एक दल को रवाना किया गया। दल आत्मा योजना के तहत शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्कास्ट) चट्ठा जम्मू में विभिन्न प्रकार की जानकारियां जुटाएगा। इसमें किसानों को खेती से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि विभाग के जिला अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि जिले में कृषि खेती की व्यापक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए 30 प्रगतिशील किसानों के एक समूह को एक दिवसीय दौरे के लिए जम्मू कृषि विद्यालय में आधुनिक खेती को लेकर जागरूकता के लिए रवाना किया गया। इसमें किसानों को कहा गया कि वे आधुनिक तरीके से खेती करने के गुणों को सीख कर आए और खेती करके अपना रोजगार कमा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ आधुनिक तरीके से खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाने का प्रस्ताव कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के दौरे किसानों को उनकी फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए सर्वश्रेष्ठ कृषि तकनीक और अच्छी प्रथाओं से परिचित कराने के अलावा सफल किसानों के साथ बातचीत करने में मदद करते हैं।
इस मौके पर कृषि अधिकारी तिलक राज शर्मा, वरेंद्र डोगरा, राजिंद्र मटटू, संजय रैना, रुपिंद्र पल सिंह, शाम लाल शर्मा, राम मूर्ति, राजन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजेश सिंह जसरोटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें