फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मशरूम की खेती की तरफ भी अपना पूरा ध्यान दें- फारुक खान

विज्ञापन
किसानो मशरूम की खेती की वारे में जानकारी प्राप्त करते सलाहकार फारुक खान - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने क्षेत्र के गांव बड़ीला का सोमवार को दौरा कर मशरूम की खेती हेतु लगाए गए प्रोजेक्ट की जानकारी ली। इस मौके पर कृषि, बागवानी के अलावा कृषि से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने किसानों के साथ बातचीत की और उन्हें मशरूम की खेती करने के बारे में जानकारी मुहैया कराई। सलाहकार फारूक खान ने कहा कि आरएस पुरा में किसान रमण द्वारा मशरूम की खेती करने हेतु बड़ा फार्म स्थापित किया है। दूसरे किसानों को भी प्रेरणा दे रहे हैं और उन्हें देखकर यह भी खुशी हुई कि जहां कई युवाओं को रोजगार भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने किसानों से कहा कि वह धान तथा गेहूं के साथ-साथ मशरूम के अलावा बागवानी क्षेत्र की तरफ भी ध्यान दें। इस क्षेत्र से भी किसान भारी मुनाफा कमा सकते हैं। फारूक खान ने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कई योजनाएं भी शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए कृषि विभाग के साथ-साथ एक शेर ए कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा भी किसानों का पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ कृषि विभाग के निदेशक केके शर्मा काफी संख्या में क्षेत्र के किसान भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें